Home » CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, खड़गे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, खड़गे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट

by उर्वशी शेखर
0 comments

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने शनिवार को दिल्ली में प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ का आयोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास के लॉन में हुई इस मॉक पार्लियामेंट में विपक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाए। हालांकि, यह किसी संवैधानिक या कानूनी प्रक्रिया के तहत महाभियोग नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन था।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव पेश किया, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समापन भाषण दिया। आयोजन के लिए अन्य स्थानों पर अनुमति नहीं मिलने के बाद इसे खड़गे के आवास पर आयोजित किया गया।

SIR में गड़बड़ी का आरोप, CEC से इस्तीफे की मांग

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। विपक्ष इन कथित गड़बड़ियों को ‘वोट चोरी’ का मामला बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी विरोध को प्रतीकात्मक संसदीय प्रक्रिया के रूप में प्रस्तुत करने के लिए ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बारिश के कारण बदला कार्यक्रम का समय

यह आयोजन पहले शुक्रवार, 30 अक्टूबर को होना था, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम और तेज बारिश के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद शनिवार, 31 अक्टूबर को शाम 4:15 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ।

इसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मीरा कुमार समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए।

रामलीला मैदान की रैली से पहले विपक्ष की लामबंदी

यह कार्यक्रम रविवार, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली से पहले आयोजित किया गया। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को उठाकर सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

You may also like

Leave a Comment