Home » बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन का स्वास्थ्य अभियान, 80 टीबी मरीजों को मिली पोषण किट

बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन का स्वास्थ्य अभियान, 80 टीबी मरीजों को मिली पोषण किट

by उर्वशी शेखर
0 comments

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी मदद देने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने विशेष शिविर आयोजित किया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में 80 मरीजों के बीच पोषण किट बांटी गईं। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में यह तीसरा वितरण शिविर था।

कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथु हलदर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दीपक कुमार और अदाणी फाउंडेशन की टीम के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान मरीजों को बताया गया कि टीबी के इलाज में नियमित दवाओं के साथ पर्याप्त और संतुलित भोजन भी जरूरी है। उन्हें निर्धारित अवधि तक दवाएं लेने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

इलाज के साथ पोषण पर भी जोर

शिविर में वक्ताओं ने कहा कि पौष्टिक आहार मरीजों की सेहत में सुधार और उपचार प्रक्रिया में सहयोगी हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गईं, ताकि इलाज के दौरान उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री मिल सके।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। टीबी मरीजों को पोषण सहायता देना भी इसी सीएसआर पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य स्थानीय जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है।

You may also like

Leave a Comment