Home » सत्ता बदलने से नहीं सुधरेंगे हालात, लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली में लगेगा समय: सोनिया गांधी

सत्ता बदलने से नहीं सुधरेंगे हालात, लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली में लगेगा समय: सोनिया गांधी

by उर्वशी शेखर
0 comments

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लोकतंत्र के साथ-साथ देश के सामाजिक ताने-बाने को भी गहरा नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अब आम लोग भी इसके प्रभाव को समझने लगे हैं और मौजूदा हालात को लेकर उनकी बेचैनी बढ़ रही है।

अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ को दिए एक विस्तृत साक्षात्कार में सोनिया गांधी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद देश में सुशासन की वापसी की उम्मीद है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं को फिर से मजबूत बनाने में लंबा समय लगेगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर प्रयास करना होगा। यह साक्षात्कार उनकी आगामी पुस्तक Belonging: A Journey of Love के प्रकाशन से पहले सामने आया है। हार्परकॉलिन्स इंडिया इस पुस्तक को 10 नवंबर को प्रकाशित करेगा। इसमें सोनिया गांधी ने अपने निजी जीवन, भारत से जुड़ाव और राजनीतिक सफर के साथ देश के मौजूदा हालात पर भी विचार रखे हैं।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

विपक्षी एकता से कांग्रेस को बेहतर उम्मीद

कांग्रेस की राजनीतिक संभावनाओं और विपक्षी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि पार्टी समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर काम कर रही है। मौजूदा चुनौतियों के बावजूद कांग्रेस ने जिस तरह खुद को संभाला है, वह उसकी संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। सोनिया गांधी ने भरोसा जताया कि पार्टी की राजनीतिक संभावनाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

भाजपा और आरएसएस से समझौते की गुंजाइश नहीं

गठबंधन की राजनीति पर सोनिया गांधी ने कहा कि व्यावहारिक परिस्थितियों में कभी-कभी अलग विचारधारा वाले दलों के साथ भी हाथ मिलाना पड़ता है। हालांकि, ऐसे फैसले उनके लिए कभी सहज नहीं रहे। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ न कभी समझौता किया है और न भविष्य में ऐसा करेगी।

उन्होंने कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हर व्यक्ति को बिना किसी भय के अपने धर्म और विश्वास का पालन करने का अधिकार मिलना चाहिए।

इंदिरा और राजीव गांधी से मिली जीवन की सीख

अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों पर चर्चा करते हुए सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से मिली सीख का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत आने के बाद दोनों के साथ रहते हुए उन्होंने साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को करीब से समझा। धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने भी सोनिया गांधी की सोच को प्रभावित किया।

You may also like

Leave a Comment