Home » हवेली बैंक्विट हॉल में जुटे BJP के दिग्गज, नितिन नबीन के नेतृत्व में मिशन 2029 का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा

हवेली बैंक्विट हॉल में जुटे BJP के दिग्गज, नितिन नबीन के नेतृत्व में मिशन 2029 का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा

by उर्वशी शेखर
0 comments

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को रांची के हवेली बैंक्विट हॉल पहुंचे, जहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही झारखंड में भाजपा की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का आकलन कर संगठन को अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने पर भी जोर रहने की संभावना है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा

बैठक में गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। इसमें चुनावी तैयारियों, स्थानीय स्तर पर संगठन की भूमिका और क्षेत्र में पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और भाजपा के सामने मौजूद चुनौतियों की समीक्षा भी एजेंडे का हिस्सा रहेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मार्गदर्शन बैठक का प्रमुख आकर्षण होगा। उनके संबोधन से प्रदेश संगठन की आगामी प्राथमिकताओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर दिशा मिलने की उम्मीद है। बैठक के जरिए भाजपा झारखंड में अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देने की कोशिश करेगी। अब नजर इस बात पर रहेगी कि मंथन के बाद पार्टी आगामी चुनावों और राज्य की राजनीति को लेकर क्या रणनीति तय करती है।

You may also like

Leave a Comment