Home » रांची के श्री श्याम मंदिर में नवरात्र की धूम, बाबा के तिलक श्रृंगार और सुंदरकांड पाठ को लेकर खास आयोजन

रांची के श्री श्याम मंदिर में नवरात्र की धूम, बाबा के तिलक श्रृंगार और सुंदरकांड पाठ को लेकर खास आयोजन

by उर्वशी शेखर
0 comments

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में नवरात्र के अवसर पर मां भगवती की आराधना और दुर्गा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से आचार्य के मार्गदर्शन में विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार होता है। सौरभ चौधरी और पल्लवी प्रिया मुख्य यजमान हैं। बुधवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप का संकल्प पूजन किया गया। एकम से शुरू हुआ यह अनुष्ठान नवमी तक चलेगा। इस दौरान सुबह और संध्या आरती होगी। नवमी पर मंडल की ओर से कन्या पूजन, हवन और भोग-प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

225वें सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ में जुटे श्रद्धालु

मंदिर में शाम 4:30 बजे 225वें श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। सुनील मोदी और आशा मोदी ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद आचार्य ने पूजन संपन्न कराते हुए हनुमान चालीसा पाठ शुरू कराया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। समापन पर हनुमान चालीसा और आरती हुई।

कार्यक्रम में फल प्रसाद की सेवा राजेश जायसवाल, चना प्रसाद की सेवा श्रवण ढांढनिया, केसरिया पेड़ा की सेवा पुष्पा देवी पोद्दार और गिरीगोला की सेवा मनीष साहू की ओर से की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

14 अक्टूबर को होगा खाटूनरेश का तिलक श्रृंगार

मंदिर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में बुधवार, 14 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर खाटूनरेश का केसर-चंदन तिलक श्रृंगार किया जाएगा। भक्त शाम 5 बजे के बाद बाबा के विशेष श्रृंगार के दर्शन कर सकेंगे।

17 अक्टूबर का श्याम भंडारा स्थगित

मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि महासप्तमी के कारण शनिवार, 17 अक्टूबर को श्री श्याम मंदिर में आयोजित होने वाला साप्ताहिक भंडारा स्थगित कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment