Home » दिवंगत मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर हेमन्त सोरेन ने निभाई भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म

दिवंगत मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर हेमन्त सोरेन ने निभाई भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म

by उर्वशी शेखर
0 comments

मातृवियोग के गहरे दुख के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार से जुड़े पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ रीति-रिवाजों और विधि-विधान का श्रद्धापूर्वक पालन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप भोजन परोसने की रस्म निभाई और अपनी पूजनीय माता को भावपूर्ण स्मरण करते हुए नमन किया। मां के निधन से उपजे गहरे दुख के बीच संपन्न इन धार्मिक अनुष्ठानों में पारिवारिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था, अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव और दिवंगत माता के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव झलका।

You may also like

Leave a Comment