दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दीपके को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ BNSS की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई। शनिवार, 17 अक्टूबर को उन्हें विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया।

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दीपके के मामले की सुनवाई में जानबूझकर देरी किए जाने का आरोप लगाया।
इधर, दिल्ली में SIR विरोधी प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ कथित यौन हिंसा और पुलिस की ज्यादती के खिलाफ महिला संगठनों ने पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला। CPI नेता एनी राजा ने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट






