Home » टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 15 मिनट में पकड़े गए तीनों आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 15 मिनट में पकड़े गए तीनों आरोपी

by उर्वशी शेखर
0 comments

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में राजस्थान पुलिस ने सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी फूल सिंह और रेहान उर्फ सुक्का तथा बिहार निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन के रूप में हुई है। इनमें ऋतिक नाबालिग है और मुंबई में बाइक टैक्सी चलाता था।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के अनुसार, पुलिस ने सूचना मिलने के बाद महज 15 मिनट में तीनों को पकड़ लिया। जांच में रेहान की कथित मुख्य भूमिका सामने आई है। पुलिस का दावा है कि वह सिग्नल और टेलीग्राम के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था और उसके कहने पर नाबालिग ने गोलीबारी की।

वारदात रविवार शाम करीब सात बजे हुई थी। गोली चलाने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए और मुंबई से निकलकर सूरत पहुंचे। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। अब तीनों संदिग्धों को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा।

You may also like

Leave a Comment