Home » रांची : नामकुम में राजस्व कर्मचारी की ह*त्या से सनसनी, जांच में जुटी जोरार पुलिस

रांची : नामकुम में राजस्व कर्मचारी की ह*त्या से सनसनी, जांच में जुटी जोरार पुलिस

by उर्वशी शेखर
0 comments

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग के कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या का मामला सामने आया है। जोरार इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर नामकुम थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी या हत्या के कारण को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

You may also like

Leave a Comment