कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अकाउंट शुरू करते हुए आगामी संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की। वीडियो में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से पहली मुलाकात और अपने रिश्ते की शुरुआत से जुड़ी यादें बताईं।

सोनिया गांधी के अनुसार, इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान एक ग्रीक रेस्तरां में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। एक साझा मित्र ने दोनों का परिचय कराया, जिसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ने लगी। उन्होंने बताया कि राजीव का सौम्य स्वभाव उन्हें पहली मुलाकात में ही पसंद आया था।
दोनों ने 25 फरवरी 1968 को शादी की थी। सोनिया गांधी इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपनी किताब की झलक साझा कर चुकी हैं।
प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ के मुताबिक, यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। इसमें प्रेम, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की तलाश जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट





