Home » झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन के लिए 7.66 करोड़ रुपये जारी, यहां देखें जिलावार ब्यौरा

झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन के लिए 7.66 करोड़ रुपये जारी, यहां देखें जिलावार ब्यौरा

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड सरकार ने अलग राज्य के गठन के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन के लिए 7.66 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह राशि विभिन्न जिलों को जारी कर दी है। विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को पत्र भेजकर आवंटित राशि के भुगतान से संबंधित निर्देश भी दिए हैं।

सरकार के निर्देश के मुताबिक, पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। इसके लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था अपनाई जाएगी। भुगतान से पहले संबंधित आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों की पहचान और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्य के अलावा किसी अन्य मद में नहीं किया जा सकेगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

आवंटित राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी संबंधित जिले के उपायुक्तों को सौंपी गई है। इसके लिए जिला कोषागार से राशि निकाली जाएगी। अब जिलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत पात्र लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया जाएगा।

जमशेदपुर को सबसे अधिक, साहिबगंज को सबसे कम राशि

जिलावार आवंटन में जमशेदपुर को सबसे अधिक 1.04 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद चाईबासा को 61.99 लाख, बोकारो को 62.94 लाख और रांची को 49.11 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, साहिबगंज को सबसे कम 84 हजार रुपये मिले हैं। अन्य जिलों के लिए भी अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है।

देखें, किस जिले को कितनी राशि मिली

जिलाआवंटित राशि
बोकारो62.94 लाख रुपये
चतरा15.78 लाख रुपये
देवघर6.54 लाख रुपये
धनबाद44.89 लाख रुपये
दुमका43.35 लाख रुपये
गोड्डा18.62 लाख रुपये
गुमला10.57 लाख रुपये
गिरिडीह49.10 लाख रुपये
हजारीबाग1.45 लाख रुपये
रामगढ़26.50 लाख रुपये
जामताड़ा11.13 लाख रुपये
जमशेदपुर1.04 करोड़ रुपये
कोडरमा35.70 लाख रुपये
खूंटी4.27 लाख रुपये
लोहरदगा27.93 लाख रुपये
लातेहार20.23 लाख रुपये
पाकुड़11.22 लाख रुपये
पलामू1.20 लाख रुपये
रांची49.11 लाख रुपये
साहिबगंज84 हजार रुपये
सिमडेगा4.39 लाख रुपये
चाईबासा61.99 लाख रुपये
सरायकेला20.28 लाख रुपये
गढ़वा33.60 लाख रुपये

सरकार के इस कदम से अलग राज्य के गठन के आंदोलन में योगदान देने वाले पात्र लोगों और उनके आश्रितों को पेंशन भुगतान के लिए राशि उपलब्ध होगी। अब संबंधित जिलों के स्तर पर सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment