Tuesday, October 6, 2026
Home » एशियन गेम्स 2026 में भारत की ‘गोल्डन जोड़ी’, कमलजीत-सुरुचि ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

एशियन गेम्स 2026 में भारत की ‘गोल्डन जोड़ी’, कमलजीत-सुरुचि ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

by उर्वशी शेखर
0 comments

एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में बेहतरीन निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया को 478.0 अंकों पर रोकते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत और कोरिया के बीच 6.6 अंकों का अंतर रहा। ईरान ने 415.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

क्वालिफिकेशन में भी भारत का दबदबा

फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी कमलजीत और सुरुचि का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। दोनों ने 587 अंक और 29 इनर-10 के साथ राउंड में पहला स्थान हासिल किया। भारतीय जोड़ी ने तीन सीरीज में क्रमशः 196, 195 और 196 अंक जुटाए और फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की।

पिछले दो दिनों में भारतीय दल के प्रदर्शन को देखते हुए शूटिंग में मिली यह सफलता खास मानी जा रही है। फाइनल में भी भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक उसे कायम रखा।

भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण

कमलजीत और सुरुचि की इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था।

शूटिंग में मिली इस स्वर्णिम सफलता ने प्रतियोगिता के छठे दिन भारतीय अभियान को नई मजबूती दी है।

You may also like

Leave a Comment