Home » 19 साल से जारी सेवा की परंपरा! 501 छठ व्रती महिलाओं को बांटी गई पूजन सामग्री

19 साल से जारी सेवा की परंपरा! 501 छठ व्रती महिलाओं को बांटी गई पूजन सामग्री

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य आस्था छठ पूजा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 नवंबर 2026 को रांची महानगर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 501 छठ व्रती महिलाओं को पूजन सामग्री वितरित की गई।समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं वार्ड-27 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ने बताया कि संस्था पिछले 19 वर्षों से छठ व्रतियों की सहायता के लिए यह पहल कर रही है। पूजन सामग्री के अलावा महिलाओं को साड़ी और ठंड से राहत देने के लिए गर्म शॉल एवं कंबल भी उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्रतियों की सेवा का यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, रांची विधायक सीपी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, काली पूजा स्वागत समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा, समाजसेवी राजीव चटर्जी सहित भाजपा नेता चंदन कुमार सिंह, बालमुकुंद सहाय, सरोज सिंह और हेमंत दास मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी आयोजन में भाग लिया।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

अतिथियों ने समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देता है। ऐसे सेवा आयोजन जरूरतमंदों को सहयोग देने के साथ समाज में परस्पर सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

पूजन सामग्री मिलने पर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। छठी मैया के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You may also like

Leave a Comment