Home » झारखंड के किसानों को 90% अनुदान पर मिलेंगे बैलों के जोड़े, सरकार ने शुरू की नई योजना; जानें आवेदन की तारीख

झारखंड के किसानों को 90% अनुदान पर मिलेंगे बैलों के जोड़े, सरकार ने शुरू की नई योजना; जानें आवेदन की तारीख

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड सरकार छोटे और सीमांत किसानों को खेती की लागत कम करने में मदद देने के लिए नई योजना शुरू कर रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर बैलों के जोड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पशुपालन निदेशालय ने योग्य एजेंसियों, सप्लायरों, गैर सरकारी संस्थाओं और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) से आवेदन मांगे हैं।

योजना का लाभ मुख्य रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा। इसके तहत दो से तीन वर्ष उम्र के अच्छी देशी नस्ल के कास्ट्रेटेड नर बछड़ों का जोड़ा दिया जाएगा। सभी पशुओं का स्वस्थ और रोगमुक्त होना अनिवार्य है। साथ ही एचएस, बीक्यू और एफएमडी जैसी बीमारियों से बचाव के लिए उनका टीकाकरण कराया जाएगा। वितरण से पहले जिला पशु शल्य चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

सरकार ने एक जोड़े की अधिकतम अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये निर्धारित की है। इसमें 90 प्रतिशत यानी अधिकतम 36 हजार रुपये सरकार देगी, जबकि किसान को केवल 4 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पहल से उन किसानों को खेती के लिए मदद मिलेगी, जो महंगे कृषि उपकरणों का खर्च नहीं उठा सकते।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

पात्र संस्थाओं और आपूर्तिकर्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।

  • दस्तावेज प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक
  • प्रस्ताव खोलने की तिथि: 27 नवंबर 2026, दोपहर 3 बजे

सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से छोटे किसानों को कम लागत में कृषि कार्य करने में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

You may also like

Leave a Comment