Home » खेलगांव में सजेगा झारखंड की उपलब्धियों का मंच, CM हेमंत करेंगे योजनाओं का शिलान्यास और प्रतिभाओं का सम्मान

खेलगांव में सजेगा झारखंड की उपलब्धियों का मंच, CM हेमंत करेंगे योजनाओं का शिलान्यास और प्रतिभाओं का सम्मान

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन 28 नवंबर को राजधानी रांची के खेलगांव परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के साथ होगा। दोपहर 12:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान राज्य सरकार विकास योजनाओं को नई गति देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कई नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभुकों को परिसंपत्तियां सौंपी जाएंगी। शिक्षा और पुलिस सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान

समारोह में ICSE, CBSE समेत अन्य शिक्षा बोर्डों के टॉपर्स को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पुलिस विभाग के उन अधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अदम्य साहस या सराहनीय सेवाओं के जरिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन्हें वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी। इसमें हेमंत सोरेन सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

समारोह को लेकर खेलगांव में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनका मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि कार्यक्रम की शुरुआत में निरीक्षण करेंगे।

जानिए समारोह का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के आगमन से लेकर सम्मान समारोह और संबोधन तक की गतिविधियां निर्धारित समय पर आयोजित होंगी।

समयनिर्धारित कार्यक्रम
12:30-12:35 बजेमुख्यमंत्री एवं मुख्य अतिथि का आगमन
12:35-12:50 बजेविभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण
12:50-1:00 बजेपारंपरिक कला दल की प्रस्तुति और अतिथियों का मंच पर आगमन
1:00-1:05 बजेमुख्य सचिव का स्वागत संबोधन
1:05-1:10 बजेसरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों पर ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति
1:10-1:15 बजेनई योजनाओं का शिलान्यास
1:15-1:25 बजेमंत्री संजय प्रसाद यादव का संबोधन
1:25-1:30 बजेपूर्ण हो चुकी विकास योजनाओं का उद्घाटन
1:30-1:40 बजेमंत्री राधा कृष्ण किशोर का संबोधन
1:40-1:50 बजेपुलिस अधिकारियों को वीरता एवं सराहनीय सेवा पदक
1:50-2:10 बजेलाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार
2:10-2:30 बजेमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन
2:30-2:45 बजेICSE, CBSE एवं अन्य बोर्ड के टॉपर्स का सम्मान
2:45-2:50 बजेधन्यवाद ज्ञापन
2:50 बजेअतिथियों का प्रस्थान

इस तरह स्थापना दिवस पखवाड़े का अंतिम समारोह विकास योजनाओं की शुरुआत, सरकारी उपलब्धियों के प्रदर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों के सम्मान पर केंद्रित रहेगा।

You may also like

Leave a Comment