Home » बोकारो में चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 45 हजार रुपये और चोरी के औजार बरामद

बोकारो में चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 45 हजार रुपये और चोरी के औजार बरामद

by उर्वशी शेखर
0 comments

बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र में घर से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 45 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और ताला तोड़ने सहित चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

मामला गोमिया थाना कांड संख्या 135/26 से संबंधित है। स्वांग निवासी संदीप कुमार सिंह, पिता देव नारायण सिंह ने 8 नवंबर 2026 को घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्वांग के रहने वाले करण कुमार उर्फ लालजी पासी (19), लखिया पासी उर्फ मुकदा (20) और किशन पासी (22) को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305/331(2) के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई की गई है।

45 हजार रुपये और चोरी के उपकरण जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन, दो पेचकस, ताला तोड़ने वाला लोहे का रॉड, एक प्लास और तार काटने वाला प्लास बरामद किया है। इसके अलावा करण कुमार के पास से 30 हजार रुपये और लखिया पासी के पास से 15 हजार रुपये मिले। इस तरह कुल 45 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। चोरी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

पूरी कार्रवाई गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में की गई। टीम में अनुसंधानकर्ता बिरसा बाड़ा, अक्षय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार और सुरेश टोपनो के अलावा आरक्षी अक्षय राम, नवदीप राम और सुनील यादव शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment