Home » 18 साल के युवाओं के लिए चुनाव आयोग की पहल, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए WhatsApp नंबर जारी

18 साल के युवाओं के लिए चुनाव आयोग की पहल, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए WhatsApp नंबर जारी

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच चुनाव आयोग ने पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं के लिए खास सुविधा शुरू की है. जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अब व्हाट्सएप के जरिए अपनी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेज सकते हैं. इसके लिए 6200079297 नंबर जारी किया गया है.

युवाओं को इस नंबर पर अपना नाम, पूरा विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र संख्या भेजनी होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, प्राप्त जानकारियों के आधार पर संबंधित एईआरओ और बीएलओ के माध्यम से पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

दावा-आपत्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 18 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा. सीईओ ने ऐसे मतदाताओं से कैंप में पहुंचने की अपील की है, जिन्हें पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की शिकायत है.

SIR के तहत 56.41% नो मैपिंग मामलों का निष्पादन

12 नवंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में नो मैपिंग श्रेणी के कुल 14,04,033 मामलों में से 7,91,959 का निपटारा किया जा चुका है. इस तरह राज्य में निष्पादन की प्रगति 56.41 प्रतिशत है.

जिलावार आंकड़ों में पश्चिमी सिंहभूम 99.97 प्रतिशत निष्पादन के साथ सबसे आगे है. लोहरदगा में 98.54, देवघर में 86.36, रामगढ़ में 68.08 और धनबाद में 67.73 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ है. दूसरी ओर, साहिबगंज में 35.26, पलामू में 36.05, जामताड़ा में 37.81, पाकुड़ में 43.05 और गिरिडीह में 46.59 प्रतिशत मामले ही निष्पादित हुए हैं.

नो मैपिंग श्रेणी के प्रमुख जिलों की स्थिति

जिलानिष्पादन प्रतिशत
पश्चिमी सिंहभूम99.97%
लोहरदगा98.54%
देवघर86.36%
रामगढ़68.08%
धनबाद67.73%
गिरिडीह46.59%
पाकुड़43.05%
जामताड़ा37.81%
पलामू36.05%
साहिबगंज35.26%

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में कुल 45,49,961 मामलों में से 36,23,189 का निष्पादन किया गया है. इस तरह राज्य में इस श्रेणी की प्रगति 79.63 प्रतिशत है.

पश्चिमी सिंहभूम में सभी मामलों का निपटारा कर लिया गया है. लोहरदगा में 99.99, गुमला में 93.32, खूंटी में 91.56 और कोडरमा में 91.04 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है. वहीं, पलामू में 61.45, साहिबगंज में 63.47, पाकुड़ में 64.96, सरायकेला-खरसावां में 68.18 और जामताड़ा में 70.65 प्रतिशत मामले ही निपटाए जा सके हैं.

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के प्रमुख जिलों का प्रदर्शन

जिलानिष्पादन प्रतिशत
पश्चिमी सिंहभूम100%
लोहरदगा99.99%
गुमला93.32%
खूंटी91.56%
कोडरमा91.04%
जामताड़ा70.65%
सरायकेला-खरसावां68.18%
पाकुड़64.96%
साहिबगंज63.47%
पलामू61.45%

अन्य श्रेणी के 98.67% मामलों का निपटारा

अन्य श्रेणी में सबसे अधिक प्रगति दर्ज की गई है. इस श्रेणी के कुल 1,61,65,853 मामलों में से 1,59,50,081 का निष्पादन हो चुका है. राज्य में इसकी प्रगति 98.67 प्रतिशत है.

सिमडेगा और लोहरदगा ने इस श्रेणी के सभी मामलों का निपटारा कर लिया है. खूंटी में 99.98, पश्चिमी सिंहभूम में 99.93, देवघर में 99.91 और गढ़वा में 99.88 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है. अब कुछ जिलों में ही सीमित संख्या में मामले लंबित हैं.

कम प्रगति वाले जिलों को तेजी लाने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों को लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिलों के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा की जा रही है. जिन क्षेत्रों में काम की गति धीमी है, वहां विशेष ध्यान देकर निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

आयोग का लक्ष्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के साथ यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे. इसी उद्देश्य से पुनरीक्षण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है.

You may also like

Leave a Comment