Home » जडचर्ला में सड़क निर्माण के भुगतान का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस विधायक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

जडचर्ला में सड़क निर्माण के भुगतान का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस विधायक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

by उर्वशी शेखर
0 comments

तेलंगाना में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध रेड्डी ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। जडचर्ला विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों के करीब 40 करोड़ रुपये के लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने से नाराज विधायक ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए राशि जारी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

विधायक ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह अपने विधानसभा क्षेत्र में करीब 30 हजार लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जडचर्ला में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का काम पूरा होना चाहिए और ठेकेदारों के बकाया भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

उपमुख्यमंत्री से भी भुगतान कराने की अपील

अनिरुद्ध रेड्डी ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं को पहले मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने मंजूरी दी थी और उनकी आधारशिला भी रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में संबंधित मंत्री से मुलाकात कर जवाब मांगेंगे।

विधायक ने उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क से भी जडचर्ला में सड़क निर्माण के लंबित बिलों का भुगतान जल्द कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री की पदयात्रा के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में बड़ी जनसभा भी की थी। इसके बावजूद भुगतान लंबित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

ठेकेदार की मौत का जिक्र कर उठाए सवाल

विधायक ने नागरकुरनूल में सड़क एवं भवन (R&B) विभाग के एक ठेकेदार की मौत के बाद करीब पांच करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान होने का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या जडचर्ला के 40 करोड़ रुपये जारी कराने के लिए भी किसी को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।

अनिरुद्ध रेड्डी ने दोहराया कि सड़क निर्माण के लिए फंड जारी करना और लंबित काम पूरे कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वह अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment