जगन्नाथ संस्कृति के तत्वावधान में बेगम बाजार स्थित खाकी अखाड़ा मठ, शंकर बाजार में शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यरात्रि में भगवान जगन्नाथ और चंद्रदेव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव के दौरान अमृत खीर का भोग लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक वातावरण में उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में नगला श्रवण कुमार, विजय कुमार तोतला, तेलंगाना में विंध्याचल ब्राह्मण के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील कुमार पाण्डेय, लखन तोतला, ऋत्विक सिंह, शुभम, केशव तोतला, पुजारी श्याम दायमा, सूरज महाराज, राजेश महाराज, श्रीकांत महाराज (लड्डू), कमलेश द्विवेदी, कुशाल महाराज, पिंटू महाराज और मनीष मालाणी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट






