Thursday, October 8, 2026
Home » मोरहाबादी पहुंचा सोरेन परिवार, अंतिम दर्शन के बाद नेमरा रवाना होगा रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर

मोरहाबादी पहुंचा सोरेन परिवार, अंतिम दर्शन के बाद नेमरा रवाना होगा रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर

0 comments

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचे, जहां उनकी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रखा गया है। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों ने यहां अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतिम दर्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। कुछ ही देर में परिवार की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को रांची से नेमरा के लिए रवाना किया जाएगा।

इस दौरान मोरहाबादी स्थित आवास पर सोरेन परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और समर्थक भी मौजूद हैं। नेमरा में अंतिम संस्कार की तैयारियां भी की जा रही हैं, जहां आज रूपी सोरेन को अंतिम विदाई दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment