Tuesday, October 6, 2026
Home » अधिवक्ता अनुराग कुमार को UPSC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, SC से लेकर झारखंड HC तक करेंगे आयोग की पैरवी

अधिवक्ता अनुराग कुमार को UPSC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, SC से लेकर झारखंड HC तक करेंगे आयोग की पैरवी

by उर्वशी शेखर
0 comments

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अधिवक्ता अनुराग कुमार को अपने कानूनी मामलों की पैरवी के लिए पैनल काउंसिल नियुक्त किया है। आयोग की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत अनुराग कुमार विभिन्न न्यायालयों और न्यायाधिकरण में UPSC का पक्ष रखेंगे।

Anurag kumar

UPSC द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिवक्ता अनुराग कुमार को तीन प्रमुख न्यायिक मंचों पर आयोग का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भारत का सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और रांची स्थित केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की पीठ शामिल हैं।

इन न्यायिक संस्थानों में आयोग से संबंधित विभिन्न मुकदमों की सुनवाई के दौरान अनुराग कुमार UPSC की ओर से कानूनी पक्ष प्रस्तुत करेंगे। उनकी नियुक्ति पैनल काउंसिल के रूप में की गई है।

30 सितंबर 2027 तक के लिए नियुक्ति

आयोग के आदेश के मुताबिक, अनुराग कुमार का कार्यकाल एक वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है। उनकी नियुक्ति 30 सितंबर 2027 तक प्रभावी रहेगी, बशर्ते इससे पहले आयोग की ओर से कोई नया आदेश जारी न किया जाए।

इस नियुक्ति के साथ अनुराग कुमार को देश के सर्वोच्च न्यायालय से लेकर झारखंड हाईकोर्ट और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण तक UPSC से जुड़े कानूनी मामलों में आयोग का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिल गई है।

You may also like

Leave a Comment