Tuesday, October 6, 2026
Home »  आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सुलभ और किफायती इलाज उपलब्ध कराना संस्थानों की बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी-राज्यपाल

 आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सुलभ और किफायती इलाज उपलब्ध कराना संस्थानों की बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी-राज्यपाल

0 comments

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार  ने सोमवार को रांची स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय गरिमा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी है।राज्यपाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं किफायती चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की सामाजिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरमल मोदी सेवा सदन की करीब सात दशक की सेवा यात्रा की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1958 में एक छोटे मातृत्व गृह के रूप में शुरू हुई यह संस्था आज बहुविशेषता वाले अस्पताल के रूप में विकसित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लगभग सात दशक की यह यात्रा सेवा, समर्पण, सामाजिक सहयोग और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने भारतीय परंपरा में स्वास्थ्य के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” की भावना यह याद दिलाती है कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव रखता है।‘मरीज बीमारी के साथ चिंता और उम्मीद भी लेकर आता है’ उन्होंने कहा कि किसी अस्पताल की पहचान केवल उसकी इमारत, आधुनिक उपकरणों या तकनीकी सुविधाओं से नहीं होती। मरीज अस्पताल में सिर्फ बीमारी लेकर नहीं आता, बल्कि उसके साथ चिंता, पीड़ा और इलाज की उम्मीद भी होती है।

उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा के साथ मरीज के सम्मान, विश्वास और भावनाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने सेवा सदन के संदेश “कम खर्च, समुचित इलाज, सही व्यवहार” की सराहना करते हुए कहा कि यह चिकित्सा सेवा में किफायत, गुणवत्ता और मानवीय संवेदना के महत्व को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि चिकित्सा का बढ़ता खर्च कई परिवारों के लिए चुनौती है। ऐसे में किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का किया उल्लेख

राज्यपाल ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत जैसी पहलों के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में नागरमल मोदी सेवा सदन जैसे अनुभवी और जनसेवा के प्रति समर्पित संस्थानों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

राज्यपाल गंगवार  ने कहा कि रांची और आसपास के लोगों का सेवा सदन पर वर्षों से बना विश्वास इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। इस विश्वास को कायम रखने के लिए चिकित्सा गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता और मानवीय व्यवहार को लगातार प्राथमिकता देनी होगी।

उन्होंने बदलती चिकित्सा जरूरतों के अनुरूप आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ सेवाओं, प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने सेवा सदन के चिकित्सकों, नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि पूरी टीम के समन्वय, परिश्रम और समर्पण से सुनिश्चित होती है।उन्होंने कहा कि मरीज के कठिन समय में उसके साथ खड़ा रहना, बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और उसके मन में विश्वास पैदा करना चिकित्सा सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि नागरमल मोदी सेवा सदन भविष्य में भी अपनी गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम से पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अस्पताल के सामुदायिक डायलिसिस विभाग का भ्रमण किया। उन्होंने वहां इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। राज्यपाल ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी

You may also like

Leave a Comment