मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मोरहाबादी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और परिवार के करीबी लोगों का लगातार पहुंचना जारी है। रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए यहीं रखा गया है।

जमशेदपुर से कुणाल षाड़ंगी और दुमका सांसद नलिन सोरेन समेत कई नेता आवास पहुंचे। गोड्डा के झामुमो जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
आवास के बाहर भी शोक का माहौल है। रूपी सोरेन की तस्वीर के साथ श्रद्धांजलि संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा।