Saturday, October 10, 2026
Home » CJP प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, ध्रुव राठी को पुलिस ने किया डिटेन

CJP प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, ध्रुव राठी को पुलिस ने किया डिटेन

by उर्वशी शेखर
0 comments

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के 30 से अधिक जवान उनके घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए। पुलिस प्रवक्ता ने राठी के डिटेन किए जाने की पुष्टि की है।

ध्रुव राठी ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। दिल्ली में होने वाले आज के प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से शामिल होने की अपील की थी।


26 हजार से ज्यादा जवान तैनात

CJP का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रस्तावित है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी में 26 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और कई जगहों पर लोगों की जांच की जा रही है।

जंतर-मंतर के करीब चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की जानकारी है। वहीं, लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को लगातार बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है।ध्रुव राठी की हिरासत और राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच अब जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

You may also like

Leave a Comment