Home » न्यायिक डिजिटलीकरण को मिलेगा बढ़ावा, झारखंड HC में डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे CJI

न्यायिक डिजिटलीकरण को मिलेगा बढ़ावा, झारखंड HC में डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे CJI

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में 2 नवंबर को महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। इस दिन भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत हाईकोर्ट परिसर में नवनिर्मित डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही न्यायिक कार्यों के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने वाली कई ई-पहल और सॉफ्टवेयर सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, समारोह की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। डेटा सेंटर के उद्घाटन के बाद झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के सदस्य जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक संबोधित करेंगे।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी रखेंगे विचार

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस एस. चंद्रशेखर भी अपने विचार रखेंगे। समारोह के दौरान रात 8:30 बजे तक भारत के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न डिजिटल सेवाओं तथा सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया जाएगा।

डिजिटल सुविधाओं के उद्घाटन के बाद CJI सूर्यकांत मुख्य संबोधन देंगे। इसके पश्चात झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के अध्यक्ष जस्टिस आनंद सेन धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

हाईकोर्ट में डेटा सेंटर और नई डिजिटल सेवाओं की शुरुआत को न्यायिक व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य न्यायालय की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना और न्यायिक कार्यों में डिजिटल व्यवस्था के विस्तार को प्रोत्साहित करना है।

You may also like

Leave a Comment