Home » ₹28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर ED का शिकंजा, मुंबई एयरपोर्ट से अधिवक्ता गिरफ्तार

₹28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर ED का शिकंजा, मुंबई एयरपोर्ट से अधिवक्ता गिरफ्तार

by उर्वशी शेखर
0 comments

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशव्यापी साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े मामले में मुंबई के वरिष्ठ अधिवक्ता राशेश भारत कुमार उपाध्याय उर्फ राशेश शाह को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर को मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए आरोपी पर जांच एजेंसियों द्वारा फ्रीज किए गए बैंक खातों को कथित तौर पर रिश्वत देकर दोबारा चालू कराने में मदद करने का आरोप है। मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है।

जांच गोवा में डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक दंपती से करीब 2.6 करोड़ रुपये की ठगी के मामले से शुरू हुई। आरोपियों ने खुद को TRAI और CBI अधिकारी बताकर पीड़ितों को डराया और सुप्रीम कोर्ट का फर्जी आदेश दिखाकर रकम ट्रांसफर कराई।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

ईडी के मुताबिक, ठगी की रकम 400 से अधिक म्यूल खातों के जरिए विभिन्न कंपनियों तक पहुंचाई गई। इस नेटवर्क से करीब 28 हजार करोड़ रुपये के बैंकिंग लेनदेन और 2,900 करोड़ रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है। देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज 160 से अधिक FIR में इन खातों का उल्लेख है। संबंधित मामलों में 400 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया गया है।

गोवा की विशेष PMLA अदालत ने आरोपी को 29 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी अब नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment