Home » बाल पत्रकार बनें बदलाव की आवाज, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया प्रेरित

बाल पत्रकार बनें बदलाव की आवाज, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया प्रेरित

by उर्वशी शेखर
0 comments

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बच्चों से सामाजिक समस्याओं को समझने, सवाल उठाने और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मंगलवार को होटल रेडिसन ब्लू, रांची में यूनिसेफ की ओर से आयोजित ‘Voices of Change Conclave 2026’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल पत्रकार समाज के उन बच्चों की समस्याओं को भी सामने ला सकते हैं, जिन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलता।

राज्यपाल ने बाल विवाह, बाल श्रम, कुपोषण, शिक्षा से वंचित रहने, बच्चों के खिलाफ हिंसा और जलवायु परिवर्तन को गंभीर चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि इनसे निपटने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक सोच में बदलाव भी जरूरी है। बाल पत्रकारों को खबरें साझा करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने और संबंधित लोगों की गरिमा का ध्यान रखने की सलाह दी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार, प्रशासन, स्कूल, परिवार और समाज को मिलकर काम करना होगा। शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों में सवाल पूछने, विचार रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आदत को प्रोत्साहित करना चाहिए।

‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार को देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बाल पत्रकारों से बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा एक बड़ा लक्ष्य है। मैं कड़ी मेहनत करूंगा और उसे हासिल करके रहूंगा।”

You may also like

Leave a Comment