Friday, October 9, 2026
Home » देवघर में JMM नेता के घर बड़ी लूट, छत के रास्ते घुसे बदमाश; परिवार को हथियार दिखाकर लूटा

देवघर में JMM नेता के घर बड़ी लूट, छत के रास्ते घुसे बदमाश; परिवार को हथियार दिखाकर लूटा

0 comments

देवघर में देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने JMM नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। करीब चार बदमाश छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और हथियार दिखाकर परिवार के सदस्यों को काबू में कर लिया। वारदात के दौरान अपराधियों ने नेता के बेटे पर भी बंदूक तान दी।

परिजनों के अनुसार, घर में घुसते ही बदमाशों ने सभी को धमकाया और कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। लूटी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। हथियारों के बल पर हुई इस वारदात से परिवार में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घर में प्रवेश और अपराधियों के भागने के रास्ते की पड़ताल कर रही है। साथ ही बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment