Home » कोयलांचल में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध बिजली कनेक्शन काटे; 1.75 टन कोयला जब्त

कोयलांचल में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध बिजली कनेक्शन काटे; 1.75 टन कोयला जब्त

by उर्वशी शेखर
0 comments

सीसीएल के एनके और पिपरवार कोयलांचल में कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने दो दिनों तक अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बिजली कनेक्शन हटाने के साथ कोयले की जब्ती भी की गई।

21 अक्टूबर को रोहिणी माइंस के पास नौ नंबर जंगल क्षेत्र में CISF ने सीसीएल के सुरक्षा विभाग और विद्युत विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने अवैध बिजली कनेक्शन काटे और मौके से करीब 70 किलोग्राम एल्युमिनियम तार बरामद किया। बरामद तार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैक्लुस्कीगंज थाना को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

इसके अगले दिन, 22 अक्टूबर को पिपरवार के डब्ल्यूसीसी स्थल पर CISF की आसूचना शाखा और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने छापेमारी की। इस दौरान 11 ग्रेड का 1.750 टन कोयला जब्त किया गया। निरीक्षक सरोज कुमार साह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद कोयले का वजन सीएचपी के कांटा घर संख्या-11 पर कराया गया।

जब्त कोयले की अनुमानित कीमत 1,706.25 रुपये बताई गई है। बाद में इसे सीसीएल प्रबंधन के सीएचपी कोल स्टॉक में जमा करा दिया गया। CISF अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन और कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment