Home » घर से 500 मीटर दूर नदी में मिला ढाई साल के अरनव का श*व, मौ*त की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

घर से 500 मीटर दूर नदी में मिला ढाई साल के अरनव का श*व, मौ*त की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

by उर्वशी शेखर
0 comments

राजधानी रांची के डोरंडा में ढाई साल के बच्चे की मौत से इलाके में मातम पसरा है। छप्पन सेठ कुम्हारटोली निवासी अरनव शुक्रवार शाम से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव घर के पास स्थित नदी से बरामद किया गया। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर नदी किनारे बच्चे का शव मिला।

अरनव के अचानक गायब होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। नदी में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को अरनव का शव मिला।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

घटना की जानकारी मिलने पर डोरंडा थाना की पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

नदी तक कैसे पहुंचा बच्चा, जांच कर रही पुलिस

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि शुक्रवार शाम घर से लापता हुआ अरनव नदी तक कैसे पहुंचा। शुरुआती तौर पर डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस किसी एक संभावना को आधार बनाकर जांच नहीं कर रही है। हादसे के अलावा हत्या समेत अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

जांच के सिलसिले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment