झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। यह समारोह 26 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगा।
इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) सुनील भास्कर और डीआईजी (जैप) कार्तिक एस. भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।





