Home » JTET और Bihar TET से टकराई सहायक कारापाल की फिजिकल परीक्षा, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

JTET और Bihar TET से टकराई सहायक कारापाल की फिजिकल परीक्षा, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में सहायक कारापाल भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता प्रक्रिया की तारीख बदलने की मांग उठी है। झारखंड छात्र मोर्चा (वि.भा.वि. समिति) के अध्यक्ष वैभव सिंह उर्फ चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शारीरिक माप और दौड़ परीक्षा को स्थगित कर नई तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि JTET और Bihar TET की परीक्षाओं के साथ तारीखों का टकराव होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

चंदन सिंह के मुताबिक, आयोग ने 16 अक्टूबर को जारी सूचना में सहायक कारापाल पद के लिए शारीरिक माप और दौड़ परीक्षा 28 अक्टूबर से कराने की जानकारी दी थी। इसी दौरान झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) और बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar TET) भी आयोजित हो रही हैं। इससे दोनों तरह की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के सामने शामिल होने को लेकर असमंजस पैदा हो गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

छात्र मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि कई अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा और सहायक कारापाल भर्ती, दोनों के लिए आवेदन किया है। ऐसे उम्मीदवार लंबे समय से दोनों परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। तारीखों में टकराव के कारण उन्हें किसी एक परीक्षा का अवसर गंवाने की आशंका है। उनका मानना है कि समय रहते तारीख में बदलाव नहीं हुआ, तो अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने और अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सहायक कारापाल की शारीरिक माप एवं दौड़ परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। छात्र मोर्चा का कहना है कि परीक्षा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित होने से उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संगठन ने अभ्यर्थियों के हितों और उनके परीक्षा संबंधी अवसरों को ध्यान में रखकर उचित निर्णय लेने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment