Home » रांची में पहली बार करवा चौथ पर खास आयोजन, 25 अक्टूबर को पंजाबी भवन में जुटेंगी महिलाएं

रांची में पहली बार करवा चौथ पर खास आयोजन, 25 अक्टूबर को पंजाबी भवन में जुटेंगी महिलाएं

by उर्वशी शेखर
0 comments

सावन मिलन समारोह के सफल आयोजन के बाद पंजाबी हिंदू बिरादरी का महिला मंच पहली बार करवा चौथ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह समारोह 25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 3 बजे से लाला लाजपत राय पथ स्थित पंजाबी भवन में होगा।

मंच की अध्यक्ष शालिनी जुल्का ने बताया कि आयोजन का मकसद महिलाओं को पारंपरिक पर्व के माध्यम से एक साथ लाना और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उत्सव, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का संगम देखने को मिलेगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

खेल, तंबोला और लकी ड्रॉ होंगे आकर्षण

मंच की उपाध्यक्ष कोमल गक्खड़ के अनुसार, समारोह में महिलाओं के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं। इनमें विभिन्न खेलों के साथ तंबोला और लकी ड्रॉ शामिल हैं। प्रतिभागियों के लिए सर्गी की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के समापन पर हाई-टी का आयोजन होगा।

नैना तनेजा, निधि नागपाल, वंदना तनेजा, नम्रता सेठ और अंजू गिरधर ने बताया कि कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी पूजा अजमानी संभाल रही हैं। वह आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। समारोह को यादगार बनाने के लिए मंच की अन्य सदस्याएं भी तैयारियों में जुटी हैं।

You may also like

Leave a Comment