Home » झारखंड पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

झारखंड पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

by उर्वशी शेखर
0 comments

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे। वह प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को प्रदेश संगठन की समीक्षा और आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और मधु कोड़ा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व संजय सेठ भी मौजूद रहे।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

कार्यसमिति की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

बैठक में झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की भावी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन संगठन की प्राथमिकताओं और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राजनीतिक प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे समीक्षा

नितिन नबीन जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे। इसमें पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा की ओर से प्रेस ब्रीफिंग कर प्रमुख चर्चाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से प्रदेश नेतृत्व को संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की दिशा तय करने का अवसर मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment