Wednesday, October 7, 2026
Home » राजनीति के बाद अब कोर्ट में अंबा प्रसाद की एंट्री, AIBE पास कर हासिल की नई पहचान

राजनीति के बाद अब कोर्ट में अंबा प्रसाद की एंट्री, AIBE पास कर हासिल की नई पहचान

by उर्वशी शेखर
0 comments

पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका का एक नया अध्याय शुरू करने का संकेत दिया है। राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने कानूनी क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है। अम्बा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उनके उपलब्ध रिजल्ट कार्ड में भी परीक्षा परिणाम ‘Pass’ दर्ज है।

अपनी इस उपलब्धि के बाद अम्बा प्रसाद ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन अब केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा। विधायक के तौर पर काम करने के दौरान उन्हें विधायिका की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका मिला, जबकि शासन-प्रशासन से जुड़े अनुभवों ने कार्यपालिका की कार्यशैली को भी समझने में मदद की।

अम्बा प्रसाद ने संकेत दिया कि अब वह आम लोगों से जुड़े मामलों में कानूनी माध्यम से भी अपनी भूमिका निभाएंगी। उनका कहना है कि शासन व्यवस्था और जनता के बीच पैदा होने वाले विवादों या अन्याय की परिस्थितियों में वह पहले भी लोगों की आवाज उठाती रही हैं। अब जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों को कानूनी स्तर पर आगे ले जाने का प्रयास भी करेंगी।

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। अम्बा प्रसाद ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से उन्होंने AIBE की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

AIBE में सफलता के साथ अम्बा प्रसाद के सार्वजनिक जीवन में अब राजनीतिक अनुभव के साथ कानूनी समझ भी जुड़ गई है। उन्होंने अपनी आगे की भूमिका के संकेत देते हुए स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता अब कानूनी मोर्चे पर भी दिखाई दे सकती है।

You may also like

Leave a Comment