Home » रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

by उर्वशी शेखर
0 comments

तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। हैदराबाद के लोकसभा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद वलीउल्लाह समीर ने भाजपा पर पुराने शहर की छवि खराब करने और मुस्लिम बहुल इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्वाचन अधिकारियों की जांच में हैदराबाद के 15 विधानसभा क्षेत्रों में किसी अवैध विदेशी प्रवासी की पहचान नहीं हुई है। इससे भाजपा की ओर से लंबे समय से लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल खड़े होते हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में समीर ने जिला निर्वाचन अधिकारी और GHMC आयुक्त आरवी कर्णन के स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कहा कि आधिकारिक जांच में रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के मतदाता सूची में शामिल होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसके बावजूद भाजपा नेता पुराने हैदराबाद को अवैध प्रवासियों का ठिकाना बताकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करते रहे हैं।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

अमित शाह के बयान पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2 नवंबर को हैदराबाद में दिए गए बयान पर भी आपत्ति जताई। शाह ने भाजपा की रैली में दावा किया था कि देशभर में चल रहे SIR अभियान के दौरान करीब तीन करोड़ अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की गई है। इस पर समीर ने कहा कि यदि सरकार के पास इतने बड़े आंकड़े हैं, तो उसे निर्वाचन क्षेत्रवार प्रमाण सार्वजनिक करने चाहिए। बिना ठोस दस्तावेज के किसी समुदाय या बड़ी आबादी को विदेशी बताना उचित नहीं है।

उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक संरक्षण में फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेशियों को मतदाता अधिकार दिलाने के आरोप लगाने का भी जिक्र किया। समीर के मुताबिक, निर्वाचन अधिकारियों की जांच में ऐसे दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

मतदाता सूची से नाम हटने पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा

कांग्रेस प्रभारी ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार, मसौदा सूची में करीब 9.19 लाख मतदाताओं के नाम नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज 23 से 29 लाख नामों में से लगभग 40 प्रतिशत नाम संशोधन के बाद शामिल नहीं किए गए हैं।

समीर ने सवाल किया कि इस प्रक्रिया में कितने वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम गलती से हटाए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से करीब 9.90 लाख हटाए गए मतदाताओं का विधानसभा क्षेत्रवार ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। उनका कहना है कि पारदर्शी आंकड़ों के बिना पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का समाधान संभव नहीं है।

कांग्रेस नेता ने इस पूरे घटनाक्रम को राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे कथित वोट चोरी के आरोपों से भी जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चारमीनार, याकूतपुरा, चंद्रायणगुट्टा और बहादुरपुरा जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों को बार-बार निशाना बनाकर वहां के निवासियों की नागरिकता पर संदेह पैदा कर रही है। समीर ने कहा कि चुनावी आंकड़ों के आधार पर किसी पूरे समुदाय को कटघरे में खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment