Home » तेलंगाना अग्रवाल समाज ने पुलिस कल्याण के लिए दिए 11 लाख रुपये, ADGP महेश भगवत को सौंपा चेक

तेलंगाना अग्रवाल समाज ने पुलिस कल्याण के लिए दिए 11 लाख रुपये, ADGP महेश भगवत को सौंपा चेक

by उर्वशी शेखर
0 comments

तेलंगाना अग्रवाल समाज ने सामाजिक सरोकारों के साथ कानून-व्यवस्था से जुड़ी जनकल्याणकारी गतिविधियों में सहयोग की पहल की है। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) महेश भगवत से मुलाकात कर 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह आर्थिक सहायता पुलिस सहायता, सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी पहलों के लिए दी गई है।

समाज की ओर से दी गई इस राशि को सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उठाया गया कदम बताया गया। तेलंगाना अग्रवाल समाज पहले भी चिकित्सा शिविरों, आपदा राहत और विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देता रहा है। इस बार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और उससे जुड़ी जनहितकारी योजनाओं के समर्थन के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

मुलाकात के दौरान ADGP महेश भगवत ने समाज के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी को जनकल्याणकारी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी महेश भगवत मानव तस्करी के खिलाफ अभियान, सामुदायिक पुलिसिंग और बाल कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। इस अवसर पर तेलंगाना अग्रवाल समाज की ओर से सुरेश कुमार, चिमनलाल और प्रीति गोयल सहित कई गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment