Wednesday, October 7, 2026
Home » चाईबासा में भूकंप के झटकों से हिली धरती, गड़गड़ाहट के बाद घरों से बाहर निकले लोग

चाईबासा में भूकंप के झटकों से हिली धरती, गड़गड़ाहट के बाद घरों से बाहर निकले लोग

0 comments

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में बुधवार सुबह अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में हलचल मच गई। करीब 10:38 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ कुछ देर तक झटके महसूस किए गए। इसके बाद कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले तेज आवाज सुनाई दी और फिर घरों व आसपास की इमारतों में कंपन महसूस हुआ। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं। आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस हुए या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। लोगों से सतर्क रहने और बिना पुष्टि किसी अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की गई है।

You may also like

Leave a Comment