Friday, October 9, 2026
Home » डीसी के आदेश के बाद भी नहीं बदली चास की तस्वीर, खुले में कचरे से लोग परेशान

डीसी के आदेश के बाद भी नहीं बदली चास की तस्वीर, खुले में कचरे से लोग परेशान

0 comments

बोकारो के चास में खुले में कचरा डंप किए जाने की समस्या एक महीने बाद भी दूर नहीं हुई है। नेशनल हाईवे-32 पर आईटीआई मोड़ के पास जगन्नाथ चौक के समीप कचरे का ढेर लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

करीब एक महीने पहले जिला उपायुक्त ने चास नगर निगम को खुले में कचरा डालने पर रोक लगाने और डंपिंग यार्ड को शीट से ढकने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अब तक यार्ड को ढकने की व्यवस्था नहीं हुई है और कचरा खुले में डाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे से दुर्गंध फैलने के साथ मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रमण और बीमारी का खतरा बना हुआ है। लोगों के मुताबिक, डंपिंग स्थल नगर निगम कार्यालय से महज 200 मीटर दूर है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

अब सवाल है कि उपायुक्त के निर्देश पर अमल कब होगा और खुले में कचरा डालने पर रोक कब लगेगी। लोगों को जिला प्रशासन और नगर निगम की ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment