Saturday, October 10, 2026
Home » झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, JEPC में 106 पदों पर भर्ती

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, JEPC में 106 पदों पर भर्ती

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के कार्यालयों के लिए 106 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में फाइनेंस कंट्रोलर, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर, अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर और जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पद शामिल हैं। इनमें क्रमशः 1, 5, 5, 30, 16, 14 और 32 पद हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट EMIS, फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर और ऑडिटर के पद भी शामिल हैं।


पद के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को ₹26,923 से ₹66,251 मासिक मानदेय मिलेगा। नियमों के तहत EPF और अर्जित अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है। सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। SC/ST के लिए 40, BC-I/BC-II के लिए 37 और सामान्य, EWS व BC-I/BC-II वर्ग की महिलाओं के लिए 38 वर्ष की सीमा है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

अभ्यर्थी आवेदन से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जरूर जांच लें।

You may also like

Leave a Comment