Home » हजारीबाग में महिला अधिवक्ता की संदिग्ध मौ*त, पति पर प्रताड़ना का आरोप

हजारीबाग में महिला अधिवक्ता की संदिग्ध मौ*त, पति पर प्रताड़ना का आरोप

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में उनके पिता ने पति कुशाग्र रुद्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल मामले में किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

अनुष्का का शव हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के गुप्ता कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 304 से बरामद किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

मोबाइल फोन की जांच से मिल सकते हैं अहम सुराग

जांच के दौरान मोबाइल फोन जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश रजक के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अनुष्का ने करीब तीन साल पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था। दोनों हजारीबाग के इसी फ्लैट में रहते थे। घटना के बाद पति के फ्लैट से चले जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मौत की असल वजह और पति पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

You may also like

Leave a Comment