Home » खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले से उबाल, आरोपियों की तलाश में SIT गठित; आज निकलेगा मौन जुलूस

खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले से उबाल, आरोपियों की तलाश में SIT गठित; आज निकलेगा मौन जुलूस

by उर्वशी शेखर
0 comments

खूंटी के आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले के मामले में पुलिस ने आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। मंगलवार रात स्कूल परिसर में हुए हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया था। फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर गठित टीम में एएसपी अभियान क्रिस्टोफर केरकेट्टा, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी बाबू बंसी साव, मारंगहादा थाना प्रभारी जुगेश सिंह और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस हमले से जुड़े तथ्यों की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

आज निकलेगा मौन जुलूस

हमले के विरोध में शुक्रवार को मसीही समुदाय और स्थानीय नागरिक मौन जुलूस निकालेंगे। यह नेताजी चौक से शुरू होकर लोयोला कॉलेज के हॉस्टल ग्राउंड तक जाएगा। आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होकर न्याय की मांग करने की अपील की है। साथ ही, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह प्रशासन से किया गया है।

रांची में इलाज करा रहे फादर बारला का ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर सामान्य बताया गया है। उनकी जरूरी मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। चिकित्सक घावों का आकलन कर आगे के उपचार की प्रक्रिया तय करेंगे। फादर बिसु ने भी उनके खतरे से बाहर होने की पुष्टि की है।

घटना के बाद पुलिस पर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव है, वहीं स्थानीय समुदाय न्याय की मांग को लेकर लामबंद हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment