Home » पलामू में डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग की ह*त्या, भतीजे की मौ*त के बाद रची गई साजिश

पलामू में डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग की ह*त्या, भतीजे की मौ*त के बाद रची गई साजिश

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के पलामू जिले में डायन-बिसाही के संदेह में 61 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह में हुई इस वारदात की जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के एक युवक की बीमारी से मौत के बाद बुजुर्ग पर टोना-टोटका करने का शक जताया गया था।

पुलिस की जांच में पता चला कि महंग राम के 23 वर्षीय बेटे विवेक कुमार की तबीयत खराब थी। इलाज के दौरान रांची में उसकी मौत हो गई। इसके बाद विवेक के चाचा सोनू राम और परिवार के अन्य सदस्यों को संदेह हुआ कि सीता राम ने डायन-बिसाही की है, जिसके कारण युवक की जान गई।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

इसी अंधविश्वास के चलते 21 अक्टूबर को सीता राम की गला घोंटकर और टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की ओर से डायन-बिसाही के संदेह में हत्या किए जाने की आशंका जताने के बाद नौडीहा बाजार थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ह*त्या में इस्तेमाल टांगी बरामद

छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 22 अक्टूबर को 53 वर्षीय सोनू राम को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी के बेंट वाली टांगी भी बरामद की गई है।

पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने लोगों से अपील की है कि बीमारी या किसी अप्रिय घटना के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराकर उसके खिलाफ हिंसा न करें। डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के आधार पर किसी को निशाना बनाना गंभीर अपराध है।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने भी स्पष्ट किया कि अंधविश्वास के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद आलम शेख, राजेश बैठा और नौडीहा बाजार थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment