Home » HEC धुर्वा से कांके रोड शिफ्ट होगा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का दफ्तर, टेंडर जारी

HEC धुर्वा से कांके रोड शिफ्ट होगा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का दफ्तर, टेंडर जारी

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का कार्यालय अब धुर्वा से कांके रोड स्थित उत्पाद भवन में स्थानांतरित होगा। इसके लिए पर्षद ने टेंडर जारी कर अनुभवी पैकर्स एंड मूवर्स और स्थानीय एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। कार्यालय को उत्पाद भवन की तीसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जाना है, जो नई पुलिस लाइन के पास और मुख्यमंत्री आवास के सामने स्थित है।

फाइलों से लेकर कंप्यूटर तक होंगे शिफ्ट

फिलहाल पर्षद का कार्यालय HEC कॉम्प्लेक्स की टीए डिविजन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से संचालित हो रहा है। स्थानांतरण के दौरान कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, फर्नीचर, अलमारियां, फाइल रैक और महत्वपूर्ण केस संबंधी दस्तावेज नई जगह पहुंचाए जाएंगे।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

चयनित एजेंसी को सामान की पैकिंग, लोडिंग, सुरक्षित परिवहन और अनलोडिंग के साथ मॉड्यूलर क्यूबिकल फर्नीचर खोलने तथा नए कार्यालय में दोबारा लगाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

सिंगल बिड सिस्टम से होगा चयन

पर्षद ने इस काम के लिए सिंगल बिड प्रक्रिया के तहत निविदा आमंत्रित की है। स्थानांतरण के दौरान सरकारी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एजेंसी की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। हालांकि, कार्यालय शिफ्टिंग की अंतिम तारीख और काम पूरा होने की समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं है।

You may also like

Leave a Comment