Tuesday, October 6, 2026
Home » CM हेमंत की मां से मिलने AIG अस्पताल पहुंचे तेलंगाना के डिप्टी CM, जाना स्वास्थ्य का हाल

CM हेमंत की मां से मिलने AIG अस्पताल पहुंचे तेलंगाना के डिप्टी CM, जाना स्वास्थ्य का हाल

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन इन दिनों हैदराबाद के AIG अस्पताल में इलाज करा रही हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

अस्पताल में भट्टी विक्रमार्क ने रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत कर उनकी मां के इलाज और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी हासिल की। इस दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री ने रूपी सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भट्टी विक्रमार्क ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की। उन्होंने बताया कि AIG अस्पताल में उपचाराधीन रूपी सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के सिलसिले में पिछले दिनों परिवार के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं। रूपी सोरेन का इलाज AIG अस्पताल में चल रहा है।

You may also like

Leave a Comment