पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के बेलपहाड़ स्थित सनसिटी होटल में AWPL को लेकर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। एमएस एंटरप्राइजेज के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, आयुर्वेदिक उत्पादों और वर्चुअल प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक निरोगता को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, एमएस प्रणाली ने AWPL के आयुर्वेदिक उत्पादों तथा उनसे संबंधित वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
सेमिनार के दौरान टीम के सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए निदेशक विनोद कुमार ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया। इस अवसर पर जय कृष्णा पटेल, रविंद्र पगार, रविंद्र गडिया, रीना सिंह और टिकेश्वरी गडिया समेत कई वरिष्ठ लीडर अपनी-अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश साव ने दी।
हैदराबाद से विश्वनाथ देहाती की रिपोर्ट