Thursday, October 8, 2026
Home » नेमरा पहुंचा रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, नम आंखों से अंतिम विदाई की तैयारी

नेमरा पहुंचा रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, नम आंखों से अंतिम विदाई की तैयारी

0 comments

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच गया है। उनके निधन से गांव से लेकर पूरे झारखंड में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए नेमरा में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।

रूपी सोरेन के लिए नेमरा केवल पैतृक गांव ही नहीं, बल्कि उनके जीवन और परिवार की कई स्मृतियों से जुड़ी जगह रहा है। आज वही गांव गमगीन है। परिवार के साथ अंतिम क्षणों में खड़े होने और श्रद्धांजलि देने के लिए झामुमो के नेता-कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक और आसपास के इलाकों से आम लोग लगातार पहुंच रहे हैं।

हर ओर शोक, अंतिम दर्शन के लिए लगी कताररूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद नेमरा में माहौल पूरी तरह बदल गया। गांव में मातम पसरा है और लोगों के बीच उनके साथ बिताए समय की चर्चाएं हो रही हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर-दराज से पहुंचे लोग उनके अंतिम दर्शन कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ राजकीय सम्मान से किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी तैनात हैं।

रूपी सोरेन का निधन बुधवार देर रात इलाज के दौरान हुआ था। उनके निधन के बाद सोरेन परिवार के साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment