Wednesday, October 7, 2026
Home » विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित, रामपाल पाण्डेय बने अध्यक्ष

विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित, रामपाल पाण्डेय बने अध्यक्ष

0 comments

बेगम बाजार स्थित संतोषी माता मंदिर, मुस्लिम जंग पुल के समीप आयोजित कार्यक्रम में विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रामपाल पाण्डेय को संघ का अध्यक्ष चुना गया। राम शिरोमणि तिवारी और अवधेश द्विवेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नई टीम के गठन के बाद निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यकारिणी में नीरज तिवारी को सचिव तथा प्रदीप कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा कमलेश त्रिपाठी (स्वामी जी), विनीत द्विवेदी, रावेंद्र मिश्रा, उमेश उपाध्याय, आदि नारायण मिश्रा, राम सजीवन शुक्ला, बृजेश शुक्ला और राजन शुक्ला को भी नई कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

संघ के अनुसार, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। कार्यक्रम में महंत चेतन गिरी, विष्णु दत्त पाण्डेय, शिवकुमार तिवारी, सुरेंद्र गौतम, ओपी गौतम, संदीप शुक्ला, मनीष द्विवेदी, विनय पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, अमित पाण्डेय, शिवनारायण त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, शिवेंद्र गौतम, दीप नारायण गौतम, राजेश त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी और आनंद समेत बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment