Friday, October 9, 2026
Home » समाजसेवा के लिए अमृत कुमार जैन को मिला विशेष सम्मान

समाजसेवा के लिए अमृत कुमार जैन को मिला विशेष सम्मान

0 comments

हैदराबाद के अमीरपेट स्थित आदित्य पार्क इन होटल के ‘दरबार’ बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक समारोह में समाजसेवी अमृत कुमार जैन को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हैदराबाद के सिटी पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में पुलिस आयुक्त ए.वी. रंगनाथ और भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष जी. राघव रेड्डी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने अमृत कुमार जैन के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाजहित में लगातार किए जा रहे निस्वार्थ प्रयास लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाने पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने अमृत कुमार जैन को शुभकामनाएं दीं और उनके भविष्य के सामाजिक कार्यों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

You may also like

Leave a Comment