Saturday, October 10, 2026
Home » दिल्ली पहुंचते ही CJP चीफ हिरासत में, प्रदर्शन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

दिल्ली पहुंचते ही CJP चीफ हिरासत में, प्रदर्शन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

by उर्वशी शेखर
0 comments

राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित राजनीतिक प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के राष्ट्रीय प्रमुख अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। दीपके के दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। इसके साथ ही पार्टी के कुछ अन्य प्रमुख नेताओं को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि दीपके मुंबई से विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदर्शन को लेकर पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।


पार्टी के अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई

अभिजीत दीपके के अलावा CJP से जुड़े सौरव दास और रांकाको को भी पुलिस हिरासत में लिए जाने की बात कही गई है। प्रशासन की ओर से यह कदम संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था से जुड़ी आशंकाओं को देखते हुए उठाया गया।

CJP अपने अलग तरह के विरोध प्रदर्शनों और आक्रामक राजनीतिक अंदाज के लिए चर्चा में रही है। ऐसे में उसके प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं।

एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए नेताओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई और प्रदर्शन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

You may also like

Leave a Comment